मंत्री हरि सहनी सहित पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने प्रधनमंत्री के रैली को सफल बनाने हेतु बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जाने हेतु किया अपील

Minister Hari Sahni along with former MLA Mithilesh Tiwari appealed to visit various villages of Baikunthpur assembly constituency to make the Prime Minister's rally a success
  • रिपोर्ट: प्रवीर कुमार

बैकुंठपुर/गोपालगंज: बैकुंठपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों में जनसंवाद कर बिहार सरकार के मा० मंत्री हरि सहनी, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी एवं बैकुंठपुर पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने आगामी 20 जून 2025 को सिवान जिला के पचरुखी प्रखंड के जसौली में प्रस्तावित जनसभा में चलने के लिए आमंत्रित किया।

जनसंवाद को संबोधित करते हुए बिहार सरकार मा० मंत्री हरि सहनी ने कहा कि गरीबों की आवाज गरीबों के कल्याण करने वाले हर एक गरीब मां के बेटा भारत के सबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिवान जिले के पचरुखी प्रखंड के जसौली में आगामी 20 जून 2025 को आ रहे हैं ऐसे में हर एक व्यक्ति का फर्ज बनता है कि उनका स्वागत करने एवं उनके हौसले को अफजाई करने के लिए प्रस्तावित जनसभा में पहुंचे।

हरि सहनी ने कहा कि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ही है जिनके कारण हर घर में बिजली जल रहा, हर घर में शौचालय बना है, हर घर में गैस कनेक्शन है, हर एक गरीब का बैंक खाता है जब नरेंद्र मोदी जी गरीब के बारे में इतना सोचते हैं तो हम सभी को भी उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैकुंठपुर पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत तेजी से विकास की ओर अग्रसर है जिस भारत में लोगों के पास बैंक खाता नहीं रहता था आज पूरा भारत डिजिटल पेमेंट करता है जय विकसित भारत का उदाहरण है।

Minister Hari Sahni along with former MLA Mithilesh Tiwari appealed to visit various villages of Baikunthpur assembly constituency to make the Prime Minister's rally a success

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि आज भारत की ओर आंख उठा कर देखने से पहले दुश्मनों को सोचना पड़ता है क्योंकि आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो किसी का बकाया नहीं रखते हैं पहले छेड़ते नहीं और छेड़ने वाले को छोड़ते नहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन साहनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हर एक जाति हर एक गरीब का ख्याल रखते हैं आज एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री है तो हर एक गरीब विकास कर रहा है। मौके पर राजू सिंह,विनय यादव, प्रमोद गुप्ता हेमंत कुशवाहा, केदार सहनी, पुष्पा सिंह, विरेंद्र सहनी सहित ग्रामीण जनता मौजूद थी

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment