मोदीनगर: आज दिनांक 4 मई 2025 को वैश्य समाज मोदीनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक छतरी वाला शिव मंदिर, निकट बस स्टैंड पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता आसाराम जी ने की। इस दौरान समाज के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंघल ने व्यक्तिगत व्यस्तताओं का हवाला देते हुए अपना पद त्यागने की घोषणा की।
प्रमोद सिंघल ने अपने स्थान पर बी.बी. बंसल (पूर्व प्रधानाचार्य) का नाम नए अध्यक्ष के रूप में प्रस्तावित किया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने बी.बी. बंसल को नया अध्यक्ष बनने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में देवराज मित्तल, नवीन जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, अनिल गोयल, महेश तायल, प्रमोद दास, संदीप मित्तल, सुदेश मित्तल, प्रवीण गुप्ता, अभिषेक गोयल और के.के. गुप्ता सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।