लखीसराय: जिला अतिथि गृह,लखीसराय में एनडीए गठबंधन की ओर से एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस अवसर पर एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता के प्रति कांग्रेस एवं राजद नेताओं द्वारा किए गए अमर्यादित एवं अपमानजनक बयानों के विरोध स्वरूप “माँ का अपमान, बिहार बंद” का आह्वान किया गया है।
निर्णय अनुसार, लखीसराय जिले के लखीसराय, सूर्यगढ़ा, बड़हिया, तेतरहाट, कजरा, अभयपुर, हलसी सहित सभी प्रमुख बाजार सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्णतः बंद रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक कुमार ने बताया कि इस अवधि में अत्यावश्यक कार्य एवं आपातकालीन सेवाएँ यथावत बहाल रहेंगी।
एनडीए गठबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से दर्ज किया जाएगा।
सभी जिलाध्यक्षों ने एक स्वर में लखीसराय की जनता से अपील की है कि इस बिहार बंद को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें और मातृशक्ति के सम्मान हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही आमजनों से अनुरोध किया गया कि असुविधा से बचने हेतु अपने आवश्यक कार्य समय पर निपटा लें!