लखीसराय में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन

Various games organized on the second day of district level torch sports competition in Lakhisarai
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

डीएम मिथिलेश मिश्र ने कहा,खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाता हैं,बल्कि मानसिक विकास एवं टीम भावना को भी बढ़ावा देता है

लखीसराय: केआरके मैदान,लखीसराय में जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए किया गया है, जिसमें कबड्डी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा साइकिलिंग जैसे विभिन्न खेल शामिल हैं।

इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होगा, बल्कि जिले की प्रतिभाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने का अवसर भी प्राप्त होगा।

Various games organized on the second day of district level torch sports competition in Lakhisarai

आज खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-16 बालक वर्ग के लिए विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। इनमें 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, क्रिकेट बॉल थ्रो, वॉलीबॉल, फुटबॉल एवं कबड्डी शामिल रहे। जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों युवा खिलाड़ी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन केआरके मैदान में की जा रही है।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास एवं टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता जिले की नई पीढ़ी को खेलों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम बनेगी। श्री मिश्रा ने कहा, “लखीसराय जिले की मिट्टी हमेशा से ही प्रतिभाओं की खान रही है। इस मशाल प्रतियोगिता के माध्यम से हम इन युवाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं तथा खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment