नीट यूजी 2025: परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव, कोविड से पहले की व्यवस्था लागू

NEET UG 2025: Major change in exam pattern, pre-Covid system implemented

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2025 के परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब परीक्षा का पैटर्न और समयावधि कोविड महामारी से पहले वाली व्यवस्था पर लौट आएंगे। परीक्षा में सेक्शन बी को हटा दिया गया है, और प्रश्नों की संख्या घटाकर 180 कर दी गई है।

महत्वपूर्ण बदलाव
प्रश्नों की संख्या:अब परीक्षा में कुल 180 अनिवार्य प्रश्न होंगे (फिजिक्स और केमिस्ट्री में 45-45 प्रश्न और बायोलॉजी में 90 प्रश्न)।
समय सीमा: परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे होगी, जबकि पहले 3 घंटे 20 मिनट का समय दिया जाता था।
कोई ऑप्शनल प्रश्न नहीं: कोविड-19 महामारी के दौरान जो ऑप्शनल प्रश्न जोड़े गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। अब सभी 180 प्रश्न अनिवार्य होंगे।
अंक प्रणाली: पेपर पहले की तरह कुल 720 अंकों का रहेगा।

एनटीए का नोटिस
एनटीए ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया, “सभी नीट यूजी 2025 उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि प्रश्न पत्र का पैटर्न और समयावधि अब कोविड महामारी से पहले वाले स्वरूप पर वापस आ जाएगी। अब कोई ऑप्शनल प्रश्न या अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।”

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बदलाव
एनटीए ने यह भी बताया कि नीट यूजी 2025 के रजिस्ट्रेशन के लिए अब अपार आईडी (APAAR ID) अनिवार्य नहीं होगी। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के लिए अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, पिछले नोटिस में उम्मीदवारों को अपनी आधार डिटेल्स और अपार आईडी को अपडेट करने का सुझाव दिया गया था।

नीट परीक्षा के माध्यम से उपलब्ध कोर्सेज
नीट परीक्षा के जरिए निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा:
एमबीबीएस (MBBS)
बीएएमएस (BAMS)
बीयूएमएस (BUMS)
बीएसएमएस (BSMS)
बीएचएमएस (BHMS)
बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (BDS)
बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (BVSC & AH)

इस बदलाव के बाद छात्रों को परीक्षा की तैयारी करते समय नए पैटर्न को ध्यान में रखना होगा। विशेषज्ञों के अनुसार, अनिवार्य प्रश्नों की संख्या और समय सीमा में बदलाव से परीक्षा का स्वरूप और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक हो सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment