नई दिल्ली: शिकोहपुर लैंड डील केस में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ईडी ने दाखिल की चार्जशीट, भूपेंद्र हुड्डा भी नामजद

New Delhi: ED filed chargesheet against Robert Vadra in Shikohpur land deal case, Bhupendra Hooda also named

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हरियाणा के चर्चित शिकोहपुर लैंड डील मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी पर धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है।

ईडी ने इस केस में रॉबर्ट वाड्रा सहित 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामला वर्ष 2018 में गुरुग्राम के खेरकी दौला थाने में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता सुरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया था कि फरवरी 2008 में वाड्रा की कंपनी ने गुड़गांव के शिकोहपुर गांव में 3.5 एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपए में ओंकारेश्वर प्रॉपर्टीज से खरीदी थी, और बाद में कमर्शियल लाइसेंस मिलने के बाद वही जमीन 58 करोड़ रुपए में डीएलएफ को बेच दी गई।

ईडी की जांच के अनुसार, इस सौदे से भारी मुनाफा कमाया गया और मनी लॉन्ड्रिंग की गई। इस मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि सरकारी नियमों को ताक पर रखकर इस डील को मंजूरी दी गई, जिससे रॉबर्ट वाड्रा को करोड़ों का लाभ हुआ।

आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज
इस मामले में IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120B (साजिश), 467, 468 और 471 (जालसाजी से संबंधित धाराएं) के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में धारा 423 को भी केस में जोड़ा गया, जो जायदाद की गलत बिक्री से जुड़ी है।

अन्य मामलों में भी जांच का सामना
गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा ईडी की कई जांचों का सामना कर रहे हैं। हाल ही में, 14 जुलाई को ईडी ने उनसे हथियार डीलर संजय भंडारी मामले में पूछताछ की थी।

इस चार्जशीट के दाखिल होने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है, क्योंकि यह मामला उस वक्त का है जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे। ईडी अब इस डील से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं की गहराई से जांच कर रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment