नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम का विजय रथ शानदार ढंग से आगे बढ़ रहा है। टीम ने अब तक खेले गए सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दो शानदार जीतें शामिल हैं। इन जीतों ने भारतीय टीम का मनोबल और भी मजबूत किया है। दूसरी ओर, हार से तिलमिलाई पाकिस्तानी टीम मैदान पर अनुचित व्यवहार से बाज नहीं आ रही।
हारिस रउफ की शर्मनाक हरकत
ताजा विवाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ से जुड़ा है। मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों द्वारा उनकी गेंदबाजी की धुनाई के बाद रउफ ने दर्शक दीर्घा में मौजूद भारतीय प्रशंसकों की ओर अभद्र इशारा किया। उन्होंने लड़ाकू विमान गिराने का इशारा किया, जो पाकिस्तान के उस झूठे दावे की याद दिलाता है, जिसमें उसने “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भारत के विमान मार गिराने की बात कही थी।
BJP का सोशल मीडिया पर पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हारिस रउफ की इस हरकत का करारा जवाब दिया। BJP ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पहले रउफ का इशारा और फिर “ऑपरेशन सिंदूर” के दौरान पाकिस्तान में हुए भीषण विस्फोटों के दृश्य दिखाए गए। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और रउफ की हरकत की कड़ी निंदा हो रही है।
Haris Rauf showed what he saw! 🚀 🎯 pic.twitter.com/CEwRskrdX2
— BJP (@BJP4India) September 22, 2025
क्या था “ऑपरेशन सिंदूर”?
मई 2025 में पाकिस्तान की आक्रामक कार्रवाइयों के जवाब में भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया था। 7 से 10 मई तक चली इस कार्रवाई में भारतीय लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोनों ने पाकिस्तान के कई ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। यह ऑपरेशन भारत की सैन्य ताकत का प्रतीक बन गया था।