नई दिल्ली: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी की भारत के बड़े शहरों पर हमले की धमकी

New Delhi: Lashkar-e-Taiba terrorist threatens attacks on major Indian cities.

प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली, आगरा और ढक्कन सहित भारत के कई बड़े शहरों को निशाना बनाने की खुली धमकी दी है। आतंकी संगठन की ओर से सामने आई यह धमकी उसकी बढ़ती बौखलाहट और हताशा को दर्शाती है।

जानकारी के मुताबिक तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के अवसर पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में सार्वजनिक रैलियां निकालीं। इन रैलियों के दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए और भड़काऊ भाषण दिए गए, जिनमें भारत के प्रमुख शहरों पर हमले की धमकियां भी शामिल थीं।

इसी दौरान सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने भारत के खिलाफ विवादित और उकसाने वाले बयान देते हुए कहा कि कश्मीर को अलग कराने के नाम पर उसका संगठन अपने पुराने मंसूबों पर कायम है। उसने एक बार फिर भारत के बड़े शहरों को निशाना बनाने की बात दोहराई।

बताया जा रहा है कि सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है और उसे आतंकी सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी माना जाता है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment