नई दिल्ली: तीन दिन में पांच राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

New Delhi: PM Modi will visit five states in three days, will give the gift of development projects

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों देशभर के राज्यों का दौरा कर जनता को नई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं। इसी सिलसिले में पीएम मोदी आगामी तीन दिनों में पांच राज्यों का दौरा करेंगे, जहां वे कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे या उनका उद्घाटन करेंगे।

29 मई: सिक्किम से होगी शुरुआत
पीएम मोदी सबसे पहले 29 मई को सिक्किम जाएंगे, जहां वे ‘Sikkim@50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को पोषित करती है’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री 750 करोड़ रुपये की लागत से बने 500-बिस्तरों वाले नए जिला अस्पताल की आधारशिला रखेंगे, और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का, स्मृति सिक्का और डाक टिकट भी जारी किए जाएंगे।

पश्चिम बंगाल: गैस परियोजना और विकास योजनाएं
सिक्किम के बाद पीएम मोदी दोपहर 2:15 बजे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राज्य को अन्य कई योजनाओं की भी सौगात दी जाएगी।

बिहार: रोड शो और विकास योजनाओं की बौछार
इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार जाएंगे, जहां वे पटना एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक रोड शो करेंगे। शाम करीब 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया जाएगा।
30 मई को काराकाट में पीएम मोदी 48,520 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

उत्तर प्रदेश: कानपुर में बड़ी जनसभा
बिहार के बाद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश पहुंचेंगे, जहां वह करीब 20,900 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
कानपुर के सीएसए ग्राउंड में वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

31 मई: मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
अपने दौरे के आखिरी दिन 31 मई को प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश जाएंगे।
भोपाल में वे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में भाग लेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी वर्चुअली इंदौर मेट्रो ट्रेन की सौगात देंगे और सतना और दतिया में नव निर्मित एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment