जालंधर: मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जीतने वाली रेचल गुप्ता ने किया क्राउन लौटाने का ऐलान

Jalandhar: Rachel Gupta, who won the title of Miss Grand International 2024, announced to return the crown

जालंधर: शहर की शान बन चुकीं रेचल गुप्ता, जिन्होंने हाल ही में Miss Grand India 2024 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था, अब इस क्राउन को वापस करने जा रही हैं। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए जानकारी दी।

रेचल ने अपने संदेश में लिखा, “यह मेरा सपना था कि मैं यह खिताब जीतूं, लेकिन जीत के बाद का सफर बेहद तकलीफदेह और वादों के टूटने से भरा रहा।” उन्होंने बताया कि वे जल्द ही इस अनुभव पर आधारित एक वीडियो जारी करेंगी, जिससे लोग पूरे सच से अवगत हो सकें।

गौरतलब है कि रेचल ने यह खिताब राजस्थान के जयपुर स्थित जी स्टूडियो में आयोजित Miss Grand India 2024 प्रतियोगिता में जीता था। जीत के बाद पूरे जालंधर में खुशी की लहर थी, लेकिन अब उनके इस फैसले से सभी हैरान और चिंतित हैं।

रेचल के इस निर्णय ने प्रतियोगिता आयोजकों और सौंदर्य प्रतियोगिता की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की निगाहें उनके द्वारा साझा किए जाने वाले वीडियो पर टिकी हैं, जिससे उनके फैसले के पीछे की पूरी कहानी सामने आ सकेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment