नई दिल्ली: पीएम मोदी का गुजरात दौरा, वडोदरा में भव्य रोड शो, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार राज्य में आगमन

New Delhi: PM Modi's Gujarat visit, grand roadshow in Vadodara, first visit to the state after Operation Sindoor

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के वडोदरा में भव्य रोड शो के साथ अपने दो दिवसीय राज्य दौरे की शुरुआत की। यह दौरा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उनका पहला गुजरात आगमन है। रोड शो में हजारों की संख्या में लोग जुटे और प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के परिवार ने भी प्रधानमंत्री के रोड शो में भाग लिया और उन पर पुष्पवर्षा की। कर्नल सोफिया के भाई मोहम्मद संजय कुरैशी ने कहा, “प्रधानमंत्री को आमने-सामने देखना गर्व की बात है। हमारी डिफेंस फोर्स को धन्यवाद, जिन्होंने सोफिया को यह अवसर दिया। यह बहुत खास है कि औरतों के साथ जो अन्याय हुआ, उसका जवाब एक औरत ने ही दिया। इससे साफ हो गया कि हमारी महिलाएं किसी से कम नहीं हैं।”

कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन शाइना सुन्सारा ने भावुक होकर कहा, “मैं एक महिला हूं, इसलिए महसूस कर सकती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं को कितनी ऊंचाई दी है। सोफिया अब सिर्फ मेरी बहन नहीं रही, बल्कि पूरे देश की बहन बन गई है। यह हर महिला के लिए प्रेरणादायक क्षण है।”

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल गुजरात में रहेंगे और इस दौरान वे राज्य में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment