नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैटों का किया उद्घाटन

New Delhi: Prime Minister Modi inaugurated 184 new multi-storey flats built for MPs

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई दिल्ली के बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बनाए गए 184 नए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। सभी फ्लैट टाइप-VII श्रेणी के हैं और प्रत्येक का कारपेट एरिया लगभग 5,000 वर्ग फुट है।

कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने आवासीय परिसर में सिंदूर का पौधा लगाया और वहां कार्य कर रहे श्रमिकों से मुलाकात कर उनके योगदान की सराहना की।

इन फ्लैटों का डिज़ाइन ऐसा तैयार किया गया है कि सांसद अपने निवास से ही अपने आधिकारिक और जनसंपर्क से जुड़े कार्य आसानी से कर सकें। इस आधुनिक परिसर में सांसदों के आवास के साथ-साथ उनके कार्यालय, स्टाफ क्वार्टर और एक सामुदायिक केंद्र भी शामिल है, जो एक आत्मनिर्भर आवासीय वातावरण का निर्माण करता है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार, यह परिसर भूकंपरोधी संरचना से लैस है और आधुनिक सुरक्षा मानकों का पालन करता है। इसके अतिरिक्त, परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी पूरी तरह से अनुकूल है, जो समावेशी और सुलभ डिजाइन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सीमित भूमि उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना को इस तरह तैयार किया गया है कि अधिकतम भूमि उपयोग हो सके और रखरखाव की लागत भी न्यूनतम रहे। यह आवासीय परिसर सांसदों की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया एक आधुनिक मॉडल है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment