नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

New Delhi: Prime Minister Modi paid tribute to Bharat Ratna Jan Nayak Karpoori Thakur on his birth anniversary.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘भारत रत्न’ जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण सदैव स्मरणीय और अनुकरणीय रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान कर्पूरी ठाकुर की राजनीति के केंद्र में रहा। उन्होंने कहा कि उनकी सादगी और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।

इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपने एक पुराने भाषण का अंश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय और वंचितों के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनकी ईमानदारी आज भी मिसाल के रूप में याद की जाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने का सौभाग्य उनकी सरकार को मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार कर्पूरी ठाकुर को प्रेरणास्रोत मानते हुए वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता और गरीबों की सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उन्हें नमन किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सामाजिक न्याय के पुरोधा कर्पूरी ठाकुर ने वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर अनुकरणीय आदर्श स्थापित किए।

वहीं, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सामाजिक न्याय, समता और जनकल्याण के लिए उनका संघर्ष हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment