नई दिल्ली- अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट, नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति हिरासत में

New Delhi - Security alert at Ayodhya Ram Temple complex; man detained for attempting to offer prayers.

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा परिसर में नमाज अदा करने की कोशिश किए जाने की सूचना सामने आई। घटना करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया।

बताया गया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मौजूद व्यक्ति मंदिर के पश्चिमी परकोटे तक पहुंच गया था। वहां उसने कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की तैयारी शुरू की, जिस पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ। जैसे ही वह बैठने लगा, सुरक्षाबलों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद व्यक्ति द्वारा नारेबाजी किए जाने की भी सूचना है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ सीआरपीएफ, एसएसएफ और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सभी सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति के पास से एक आधार कार्ड बरामद हुआ है, जिसमें उसका नाम अहद शेख दर्ज है। उसकी उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर/शोपियां क्षेत्र का निवासी है।

एसएसपी के अनुसार, मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल व्यक्ति से पूछताछ जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment