मिर्ज़ापुर: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर उठे सवालों के बाद अब उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध विंध्याचल धाम मंदिर में भी चढ़ावे के सोने-चांदी के आभूषणों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर में वर्षों से श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए बहुमूल्य आभूषणों और अन्य कीमती वस्तुओं के रिकॉर्ड पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, मंदिर प्रशासन के अभिलेखों और वास्तविक उपलब्ध आभूषणों के बीच अंतर की आशंका जताई गई है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच और सत्यापन की…
Read MoreTag: Ayodhya
अयोध्या में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का संबोधन: राम मंदिर को बताया सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक
अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण को भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का महत्वपूर्ण अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि करीब 550 वर्षों के लंबे संघर्ष, आस्था और बलिदान के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर साकार हो सका है। उनके अनुसार यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपरा का प्रतीक है। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रभु श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श पुरुष हैं, जिन्होंने मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का मार्ग दिखाया। उन्होंने…
Read Moreनई दिल्ली- अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा अलर्ट, नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला व्यक्ति हिरासत में
अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति द्वारा परिसर में नमाज अदा करने की कोशिश किए जाने की सूचना सामने आई। घटना करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। बताया गया कि श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच मौजूद व्यक्ति मंदिर के पश्चिमी परकोटे तक पहुंच गया था। वहां उसने कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ने की तैयारी शुरू…
Read Moreअयोध्या: राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर भगवा ध्वज का डिज़ाइन तय, 25 नवंबर को होगा भव्य ध्वजारोहण
अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या के भव्य राम मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज का आकार, प्रकार और डिज़ाइन अंतिम रूप से तय कर लिया है। विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर 25 नवंबर, 2025 को आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस ऐतिहासिक भगवा ध्वज को शिखर पर स्थापित करेंगे। यह निर्णय शुक्रवार को ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक में लिया गया। ध्वज का स्वरूप ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा…
Read Moreअयोध्या: दशहरे पर रावण दहन पर संकट, 240 फुट ऊंचे पुतले जलाने पर रोक
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस साल दशहरे पर देश के सबसे ऊंचे रावण पुतले के दहन पर संकट मंडरा रहा है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए 240 फुट ऊंचे रावण और 190-190 फुट ऊंचे मेघनाद व कुंभकर्ण के पुतलों के दहन पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह निर्णय दशहरे से ठीक पहले लिया गया, जबकि इन विशाल पुतलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका था। यह आयोजन अयोध्या की फिल्म कलाकार रामलीला समिति द्वारा राम कथा पार्क में आयोजित किया जा रहा था।…
Read Moreअयोध्या के राम मंदिर में अब मुख्य पुजारी का पद समाप्त, ट्रस्ट ने लिया बड़ा फैसला
अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का निरंतर सैलाब उमड़ रहा है। रोजाना हजारों भक्त अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर रहे हैं। हाल ही में प्रयागराज में संपन्न हुए महाकुंभ के दौरान भी लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे। इस बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने एक बड़ा निर्णय लिया है। ट्रस्ट के अनुसार अब राम मंदिर में मुख्य पुजारी का कोई पद नहीं होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस फैसले का ऐलान किया। चंपत राय ने बताया कि यह निर्णय…
Read Moreप्रयागराज, अयोध्या और वाराणसी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था सख्त
लखनऊ: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान अयोध्या और वाराणसी में भी श्रद्धालुओं का तांता लग गया है। अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 25 किलोमीटर पहले से गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी है। सोमवार सुबह से ही शहर की स्थिति बिगड़ने लगी है, और प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें राम मंदिर, जन्मभूमि पथ और हनुमान गढ़ी तक खचाखच भर चुकी हैं। भीड़ ने कई बैरिकेड्स भी तोड़ दिए हैं, जिससे यातायात में दिक्कतें आ रही हैं। अयोध्या में भारी…
Read Moreअयोध्या: मुख्यमंत्री योगी का दौरा, मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्रियों की टीम तैयार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंच रहे हैं, जहां वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें जीत के लिए मार्गदर्शन देंगे। इस दौरे को उपचुनाव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंत्रियों की टीम तैयार एक वरिष्ठ पदाधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रदेश सरकार के मंत्री मिल्कीपुर पहुंच चुके हैं। इनमें जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में भाजपा के महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित रैली को किया संबोधित
अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा ने अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रोड़ा अटकाया था, इसलिए इसका नाम विध्वंसात्मक पार्टी होनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने अयोध्या में भाजपा के महापौर प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित किया. सीएम ने आह्वान किया कि अयोध्या पावन धाम है. यहां से सकारात्मक व सात्विक प्रवृत्ति के लोग ही जीतकर जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि सपा के लोग न कभी अच्छा कर सकते, न सोच सकते हैं. इनकी सोच आतंकियों, अपराधियों, विकास में रोड़ा…
Read More