बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा कोटे से सात नए मंत्री बने

Nitish cabinet expanded before Bihar assembly elections, seven new ministers appointed from BJP quota

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार की सरकार में बड़ा कैबिनेट विस्तार किया गया है। भाजपा कोटे से सात विधायक मंत्रियों के रूप में शामिल हुए हैं। आज मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी किया गया, जिससे राजनीतिक हलकों में विभिन्न चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भाजपा के तीन वरिष्ठ नेताओं के पास दो-दो विभाग
इस बार के विस्तार में भाजपा के तीन प्रमुख नेताओं के पास दो-दो विभाग दिए गए हैं। इनमें से दो नेता घोषित डिप्टी सीएम हैं, जबकि तीसरे नेता भी अघोषित रूप से उपमुख्यमंत्री के तौर पर माने जा रहे हैं।

  1. सम्राट चौधरी – पहले नंबर के डिप्टी सीएम, वित्त विभाग और वाणिज्य कर विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  2. विजय सिन्हा – दूसरे डिप्टी सीएम, कृषि विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री होंगे।
  3. मंगल पांडेय – हालांकि ये घोषित डिप्टी सीएम नहीं हैं, लेकिन उन्हें स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है, जो उन्हें उपमुख्यमंत्री के बराबर बना देता है।

विभागों के बंटवारे में बड़े बदलाव
नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा इस प्रकार हुआ है:

  • सम्राट चौधरी – वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा – कृषि विभाग और खान एवं भूतत्व विभाग
  • प्रेम कुमार – सहकारिता विभाग (वन एवं पर्यावरण विभाग इस बार उनसे ले लिया गया)
  • रेणु देवी – पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
  • मंगल पांडेय – स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग
  • नीरज कुमार बबलू – लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग
  • नीतीश मिश्रा – उद्योग विभाग
  • नितीन नवीन – पथ निर्माण विभाग
  • जनक राम – अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
  • हरि सहनी – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • कृष्णनंदन पासवान – गन्ना उद्योग विभाग
  • केदार गुप्ता – पंचायती राज विभाग
  • सुरेंद्र मेहता – खेल विभाग
  • संतोष सिंह – श्रम संसाधन विभाग
  • संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • सुनील कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • राजू सिंह – पर्यटन विभाग
  • मोतीलाल प्रसाद – कला संस्कृति एवं युवा विभाग
  • जिवेश कुमार मिश्रा – नगर विकास एवं आवास विभाग
  • विजय मंडल – आपदा प्रबंधन
  • मंटू सिंह – सूचना एवं प्रौद्योगिकी
  • संतोष सुमन – लघु जल संसाधन विभाग

इस कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी किया गया है, जिनसे राज्य की राजनीति में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment