नई दिल्ली सीट पर प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को हराकर चुनाव जीत लिया

Parvesh Verma won the election from New Delhi seat by defeating Arvind Kejriwal

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रवेश वर्मा ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर चुनाव जीत लिया है। प्रवेश वर्मा ने करीब 3000 वोटों से केजरीवाल को शिकस्त दी। नई दिल्ली सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था, जिसमें अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार थे। हालांकि, वोटों की गिनती के दौरान यह मुकाबला केवल केजरीवाल और प्रवेश वर्मा के बीच सिमट कर रह गया।

कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कोई खास चुनौती नहीं पेश की और मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ही रहा।

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका
इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अवध ओझा भी चुनाव हार गए हैं।

भाजपा की ओर से सरकार बनने की संभावना
भा​जपा इस चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा की जीत के बाद उनका सीएम पद का दावा मजबूत हो गया है। भाजपा इस चुनाव में 48 सीटें जीतती हुई दिख रही है, जबकि दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें चाहिए।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment