पटना में भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए राजनीति में जाने की अटकलों पर विराम लगा दिया। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ कहा कि वह किसी भी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रहे हैं।
दरअसल, मनोज तिवारी के उस बयान को लेकर उनसे सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि रितेश पांडेय जनसुराज छोड़ सकते हैं और कभी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। साथ ही यह भी चर्चा थी कि खेसारी लाल यादव भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस पर खेसारी ने स्पष्ट कहा, “मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं कलाकार हूं, मुझे कलाकार ही रहने दीजिए। राजनीति हमारे वश की बात नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वह सच बोलने वाले व्यक्ति हैं। “सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी क्या, कहीं नहीं जाना है। मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं,” उन्होंने दो टूक कहा।
खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जबकि हम सच बोलने वाले लोग हैं। सच बोलकर राजनीति नहीं की जा सकती। मुझे बीजेपी में जाने का कोई इरादा नहीं है। मैं जहां हूं, वहीं ठीक हूं।#KhesariLalYadav #BhojpuriNews #PoliticalStatement #BiharNews #Trending pic.twitter.com/IjVnXbv66H
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 18, 2026
खेसारी लाल ने यह भी बताया कि एक समय परिस्थिति ऐसी बनी कि उन्होंने बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन अनुभव से समझ में आ गया कि राजनीति में सच्चाई से काम नहीं चलता। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में वह बेहद खुश हैं और संगीत ही उनका जीवन है।
वहीं, जब उनसे पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से जुड़े विवाद पर सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। खेसारी ने कहा कि वह किसी के पारिवारिक मामले में बोलना उचित नहीं समझते। “पहले भी एक नागरिक के तौर पर अपनी बात रखी थी, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ा। ट्रोलिंग और अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ा, इसलिए इस विषय पर कुछ नहीं कहूंगा,” उन्होंने कहा।