पटना: बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में 26 अगस्त को ‘यूथ ऑफ बिहार @2047’ स्टूडेंट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार भाजयुमो के अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा ने बताया कि यह कॉन्क्लेव सुबह 11 बजे से शुरू होगा और इसमें राज्यभर से बड़ी संख्या में छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को ‘2047 तक नए भारत के निर्माण में उनकी भूमिका’ को लेकर जागरूक और प्रेरित करना है।
भारतेंदु मिश्रा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस मौके पर नवभारत के निर्माण में युवाओं की सहभागिता और उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों को नीति निर्माण और सामाजिक भागीदारी के प्रति प्रेरित किया जाएगा।