तीन राज्यों में जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, बंगाली अंदाज में दिखे अलग तेवर

PM Modi Arrives at BJP Headquarters After Victories in Three States; Displays a Distinct Persona in Bengali Style.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जहां वह बंगाली स्टाइल की धोती-कुर्ता में नजर आए।

मंच पर पहुंचते ही प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का सम्मान किया। उन्होंने उन्हें माला पहनाई और पीठ थपथपाकर जीत की बधाई दी।

तीन राज्यों में मिली इस जीत को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है, जिसके बाद पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment