असम की चर्चित जलुकबारी विधानसभा सीट पर एक बार फिर हिमंत बिस्वा सरमा ने शानदार जीत दर्ज की है। मौजूदा मुख्यमंत्री लगातार छठी बार इस सीट से विजयी हुए हैं और इस बार उन्होंने 89,434 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नियोग शुरुआत से ही पिछड़ती नजर आईं और हर राउंड के साथ अंतर बढ़ता गया। उन्हें सरमा के गढ़ में चुनौती देने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन मुकाबला एकतरफा रहा।
मतगणना के अनुसार हिमंत बिस्वा सरमा को 1,27,151 वोट मिले, जबकि बिदिशा नियोग को 37,717 वोटों पर संतोष करना पड़ा।
जलुकबारी सीट को लंबे समय से हिमंत सरमा का मजबूत गढ़ माना जाता है। वह 2001 से लगातार यहां से चुनाव लड़ते और जीतते आ रहे हैं।
गौरतलब है कि इस सीट पर 9 अप्रैल 2026 को मतदान हुआ था, जिसमें 82.04 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई—जो मतदाताओं के उत्साह को दर्शाता है।