प्रयागराज महाकुंभ में पीएम मोदी ने लगाई आस्था की डुबकी, रुद्राक्ष माला पहनकर दिया सूर्य को अर्घ्य

PM Modi took a holy dip in Prayagraj Maha Kumbh, offered prayers to the Sun wearing a Rudraksha garland

नई दिल्ली: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आस्था की डुबकी लगाई। संगम में डुबकी लगाने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के हाथ में रुद्राक्ष की माला नजर आई और वह मंत्रों का जाप करते हुए दिखे। उनके गले में भी रुद्राक्ष की माला थी। भगवा रंग का वस्त्र पहने पीएम मोदी ने स्नान के बाद गंगा को प्रणाम करते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।

अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह अरैल घाट के पास बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इसके बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें बोट से त्रिवेणी संगम तक पहुंचाया, जहां प्रधानमंत्री ने आस्था की डुबकी लगाई।

इससे पहले, 13 दिसंबर 2024 को अपनी प्रयागराज यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 5,500 करोड़ रुपये मूल्य की 167 परियोजनाओं का लोकार्पण किया था, जिससे महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिली।

बताते चलें कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को सुबह 10 बजे तक 10 लाख कल्पवासियों समेत 47.30 लाख लोगों ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। वहीं, 13 जनवरी 2025 से शुरू हुए महाकुंभ में मंगलवार तक 38.29 करोड़ से अधिक लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment