प्रधानमंत्री मोदी का बिहार दौरा: सिवान में जनसभा, नीतीश कुमार ने की 9518 करोड़ की योजनाओं की घोषणा

PM Modi's Bihar visit: Public meeting in Siwan, Nitish Kumar announces schemes worth 9518 crores

सिवान/पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2025 में पांचवीं बार बिहार पहुंचे। इस बार उनका आगमन सिवान जिले में आयोजित जनसभा के लिए हुआ, जहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कई केंद्रीय मंत्री उनकी मौजूदगी में शामिल रहे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “आज 9518 करोड़ रुपये की 32 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया है, जिससे बिहार को व्यापक लाभ मिलने वाला है। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।”

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “पहले के राज में लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। आज वही लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। महिलाओं के लिए उन्होंने क्या किया? हमने महिलाओं को आरक्षण देकर सशक्त किया है।”

उन्होंने कहा कि जब से उन्हें बिहार की सेवा का अवसर मिला है, वे राज्य को आगे बढ़ाने में लगातार जुटे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि 2024 के बाद केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार के लिए कई नई घोषणाएं की हैं, जिन पर काम भी शुरू हो चुका है।

नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार की जातीय आधारित गणना के फैसले को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा, “बिहार अब तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है, और इसमें कोई पीछे नहीं रहेगा।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे प्रधानमंत्री के प्रयासों का समर्थन करें और उनकी योजनाओं को मजबूत करें।

मुख्य बातें:

  • प्रधानमंत्री मोदी का 2025 में बिहार का पांचवां दौरा
  • 9518 करोड़ की 32 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
  • केंद्र द्वारा जातीय गणना और विकास योजनाओं की सराहना
  • महिलाओं और गरीबों के लिए किए गए कार्यों को बताया महत्वपूर्ण

यह जनसभा बिहार की राजनीति और विकास दोनों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment