प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा: एलन मस्क, विवेक रामास्वामी और NSA से मुलाकातें

PM Modi's US visit: Meetings with Elon Musk, Vivek Ramaswamy and NSA

वाशिंगटन डीसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। यह बैठक वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में आयोजित की गई, जहां एलन मस्क अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मिले। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार और सस्टेनेबल एनर्जी के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विवेक रामास्वामी और पीएम मोदी की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी की ब्लेयर हाउस में भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी और राजनेता विवेक रामास्वामी से भी मुलाकात हुई। इस बैठक में व्यापार, टेक्नोलॉजी और वैश्विक राजनीति से जुड़ी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। रामास्वामी ने भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से बैठक
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइकल वाल्ट्ज से भी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग, रक्षा साझेदारी और वैश्विक सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी इस वार्ता में शामिल रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक को लेकर ट्वीट करते हुए कहा, “मैंने NSA माइकल वाल्ट्ज से एक फलदायी मुलाकात की। वह हमेशा भारत के महान मित्र रहे हैं। रक्षा, तकनीकी और सुरक्षा के क्षेत्र में भारत-अमेरिका संबंध महत्वपूर्ण हैं और हम इन मुद्दों पर शानदार चर्चा कर रहे हैं।”

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की तैयारी
प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा का अगला प्रमुख पड़ाव व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात होगी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और तकनीकी सहयोग पर बातचीत की उम्मीद है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत और अमेरिका के संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment