चार दिन पूर्व हुई बाइक लूट कांड के दो लुटेरों को बाइक सहित पुलिस ने दबोचा

Police caught two robbers along with the bike in the bike robbery case that happened four days ago

सुगौली,पू च:--स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र में महज चार दिन पूर्व हुई बाइक लूट कांड में बाइक समेत दो लुटेरों को धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले गुरुवार को छपवा-मोतिहारी मार्ग में छपरा बहास इंडियन आयल के पास से एक व्यक्ति की टीवीएस राइडर बाइक लुटेरों ने हथियार के बल पर लूट ली थी।जिसको लेकर स्थानीय थाना में शुक्रवार को कांड सं० 129/25 दर्ज किया गया।

मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर धुआंधार छापेमारी कर तीन दिनों में हीं लुटी गई मोटर साइकिल और कांड में संलिप्त दो लोगों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार लोगों में तुरकौलिया थाना के जयसिंहपुर के अजय सहनी और विवेक कुमार बताया जाता है।

छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ जितेश कुमार पाण्डेय,सुगौली पुलिस अंचल निरीक्षक अशोक कुमार पाण्डेय,तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार,सुगौली अपर थानाध्यक्ष अभिनव कुमार,पुअनि सुनिल चौधरी,सअनि परमानन्द ठाकुर तकनीकी शाखा,सिपाही लव कुमार सिंह तकनीकी शाखा और चौकीदार श्यामबाबु साह और अरविन्द कुमार शामिल रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment