शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति हुई, लेकिन गांव अब भी विकास से वंचित – मुकेश सहनी

Politics was done in the name of martyr Jubba Sahni, but the village is still deprived of development – ​​Mukesh Sahni

पटना। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री Mukesh Sahani ने अमर शहीद Jubba Sahni के शहादत दिवस पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी का संघर्ष और साहस आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर मुकेश सहनी ने कहा कि आज सभी लोग अमर शहीद जुब्बा सहनी को याद कर रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि उनके नाम पर राजनीति तो खूब हुई, पर उनके गांव तक विकास की रोशनी नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि आज भी शहीद के स्मारक तक पहुंचने के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्ताधारी एनडीए सरकार के नेता 21 वर्षों से सत्ता में रहने का दावा करते हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले का उनका पैतृक गांव चैनपुर आज भी विकास की बाट जोह रहा है। सहनी ने कहा कि अब तक इस गांव को राजस्व गांव का दर्जा भी नहीं मिल सका है।

‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी के परिवार के लोग भी आज किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार की नजर इस गांव और शहीद के परिवार पर पड़ेगी, जिससे उनके पैतृक गांव की किस्मत बदल सके।

वीआईपी के संस्थापक ने कहा कि ऐसा नहीं है कि इस गांव में आकर नेताओं ने घोषणाएं नहीं कीं। कई बार बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन वे घोषणाएं आज तक जमीन पर नहीं उतर सकीं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment