शराब माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, बिहार पुलिस का आर्थिक प्रहार शुरू

Preparations for a big action against liquor mafia, Bihar police begins economic attack

बिहार: अपराध और अवैध धंधों पर नकेल कसने के लिए बिहार पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। कानून का राज स्थापित करने की दिशा में अब पुलिस ने अपराधियों पर आर्थिक प्रहार शुरू कर दिया है। इसी अभियान के तहत मोतिहारी पुलिस ने जिले के सबसे बड़े शराब माफिया ललन कुमार यादव की करीब 2.1 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस संबंध में मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जानकारी दी कि ललन यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब कारोबार से अर्जित अवैध संपत्तियों को जब्त करने के लिए न्यायालय में प्रस्ताव भेजा गया है।

ललन यादव के साथ-साथ उसका भाई गुड्डू राय भी इलाके का कुख्यात शराब माफिया है और वह भी अब पुलिस के रडार पर है। पुलिस जल्द ही उसके खिलाफ भी ठोस कदम उठाने जा रही है।

एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराध और माफिया गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “जो कानून तोड़ेगा, उसे पुलिस छोड़ेगी नहीं।”

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले के अन्य शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस का यह अभियान प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment