बिहार में बढ़ते अपराध पर लगाम कसने की तैयारी, बनेगा ‘शूटर सेल’: ADG कुंदन कृष्णन

Preparations underway to curb rising crime in Bihar, 'Shooter Cell' to be formed: ADG Kundan Krishnan

बिहार में हत्या और अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है। बिहार एसटीएफ के एडीजी कुंदन कृष्णन ने जानकारी दी है कि राज्य में कुख्यात अपराधियों पर कड़ी निगरानी और सख्त कार्रवाई के लिए “शूटर सेल” का गठन किया जाएगा।

इस विशेष सेल के तहत सभी जिलों के शूटरों का विस्तृत डेटा तैयार किया जाएगा। एडीजी ने बताया कि सभी जिलों के एसपी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह सेल न सिर्फ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड वाले शूटरों पर नजर रखेगी, बल्कि नए उभरते अपराधियों की पहचान कर समय रहते उन पर कार्रवाई करेगी।

पटना में हाल के दिनों में बढ़ी हत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए एडीजी कुंदन कृष्णन ने कहा कि युवाओं में अपराध की ओर बढ़ती रुचि का कारण पैसों की लालसा और चकाचौंध भरी जिंदगी है। उन्होंने अनुमान जताया कि पटना में करीब 5 लाख युवा हैं, जिनमें से एक बड़ी संख्या अपराध की ओर बढ़ रही है।

व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर उठ रहे सवालों पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। एडीजी ने स्पष्ट किया कि पटना पुलिस की जांच और उसके द्वारा बनाई गई थ्योरी से मुख्यालय पूरी तरह सहमत है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस के पास पुख्ता सबूत मौजूद हैं और उन्हें अदालत में पेश कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment