भारत में राष्ट्रपति पुतिन का दूसरा दिन, कई अहम समझौतों पर नजर

President Putin's second day in India, with several important agreements on the agenda.

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी मौजूद रहे। स्वागत समारोह के बाद पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी स्वयं एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का स्वागत किया। दोनों नेता एक ही कार से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। आज पुतिन के दौरे का दूसरा दिन है, जो भारत-रूस संबंधों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्षा, व्यापार और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

आज की बैठक में व्यापार, डिफेंस और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातचीत की जानकारी देंगे। शाम 7 बजे पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment