नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी 2025 को परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) के 8वें आयोजन के पहले एपिसोड के दौरान नई दिल्ली की सुंदर नर्सरी में छात्रों से संवाद किया। इस अनौपचारिक लेकिन ज्ञानवर्धक सत्र में प्रधानमंत्री ने देश भर के छात्रों के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम में उपस्थित 36 छात्रों ने प्रधानमंत्री से पोषण और स्वास्थ्य, दबाव पर काबू पाना, खुद को चुनौती देना, नेतृत्व की कला, किताबों से परे – 3600 विकास, सकारात्मकता की खोज और अन्य विषयों पर बहुमूल्य ज्ञान लिया। इस संवादात्मक सत्र ने छात्रों को आत्मविश्वास और विकास की मानसिकता के साथ शैक्षणिक चुनौतियों का सामना करने के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि और व्यावहारिक रणनीतियां प्रदान कीं।
टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बारे में बताया टेक्निकल गुरुजी के नाम से मशहूर गौरव चौधरी और एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने तीसरे एपिसोड में छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग की बुनियादी बातों से परिचित कराया। उन्होंने चैटजीपीटी और AI इमेज-जेनरेशन टूल के व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी दी। गौरव चौधरी ने छात्रों को तकनीक का प्रभावी उपयोग करने के बारे में मार्गदर्शन किया और यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि यह उनकी पढ़ाई में बाधा बनने के बजाय उनकी ताकत बने। उन्होंने स्मार्ट स्टडी ऐप्स, डिजिटल नोट्स और ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म के लाभों का उल्लेख किया, जो छात्रों को उनकी शैक्षणिक यात्रा में मदद करेंगे।
राधिका गुप्ता ने AI, डेटा साइंस और कोडिंग के महत्व पर जोर दिया राधिका गुप्ता ने AI, डेटा साइंस और कोडिंग के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को इसे सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने AI को कक्षा में शामिल करने के तरीकों पर भी चर्चा की ताकि यह सीखने को और अधिक आकर्षक बना सके। उन्होंने तकनीक को एक उपकरण के रूप में उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि इसे छात्रों के सेवा में होना चाहिए, न कि उन्हें नियंत्रित करने के बजाय।
विदेशी छात्रों ने भी AI पर सवाल पूछे, एआई-जनरेटेड फोटो दिखाकर किया सम्मान इस एपिसोड में कतर और कुवैत के छात्रों ने भी AI अनुप्रयोगों और उनके प्रभाव के बारे में सवाल पूछे। अतिथियों ने AI-ट्विस्टेड डंब चारैड्स गेम में भाग लिया और छात्रों को प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के गुर सिखाए। उन्होंने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की AI-जनरेटेड फोटो भी बनाकर दिखाई।
परीक्षा पे चर्चा 2025 में और भी ज्ञानवर्धक एपिसोड होंगे परीक्षा पे चर्चा के 8वें आयोजन ने एक नया मानक स्थापित किया है और इस वर्ष के कार्यक्रम में 5 करोड़ से अधिक की भागीदारी ने इसे जन आंदोलन का रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री के साथ एपिसोड के लिए, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 छात्रों को चुना गया था। इस वर्ष के कार्यक्रम में अतिरिक्त पांच ज्ञानवर्धक एपिसोड होंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां छात्रों को जीवन और सीखने के आवश्यक पहलुओं पर मार्गदर्शन देंगी।
दीपिका पादुकोण ने 12 फरवरी को छात्रों से मानसिक स्वास्थ्य पर की बातचीत प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 12 फरवरी 2025 को परीक्षा पे चर्चा के 8वें आयोजन के दूसरे एपिसोड में लगभग 60 छात्रों से बातचीत की। दीपिका ने मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के तरीके और अपने संघर्षों से अर्जित अनुभवों को साझा किया, जिससे छात्रों को सशक्त बनने की प्रेरणा मिली।