नई दिल्ली:भारत सरकार ने 25 जनवरी को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। इस बार कुल 7 व्यक्तियों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिए गए हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस साल सबसे अधिक पुरस्कार तमिलनाडु और महाराष्ट्र की 13-13 शख्सियतों को मिले हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के 10 व्यक्तियों को भी यह सम्मान मिला।
राज्यवार विवरण:
.आंध्र प्रदेश: 5 नाम – नंदमुरी बालकृष्ण (पद्म भूषण), मदुगुला नागफानी शर्मा (पद्मश्री) आदि।
.अरुणाचल प्रदेश:1 नाम – जुमदे योमगम गमलिन (पद्मश्री)।
.असम: 5 नाम – जतिन गोस्वामी (पद्म भूषण), अनिल कुमार बोरो (पद्मश्री) आदि।
.बिहार: 7 नाम – शारदा सिन्हा (पद्म विभूषण), सुशील कुमार मोदी (पद्म भूषण) आदि।
.चंडीगढ़: 1 नाम – न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर (पद्म विभूषण)।
.दिल्ली: 8 नाम – बिबेक देबरॉय (पद्म भूषण), कैलाश नाथ दीक्षित (पद्म भूषण) आदि।
.गोआ: 1 नाम – लिबिया लोबो सरदेसाई (पद्मश्री)।
.गुजरात: 7 नाम – कुमुदिनी रजनीकांत लखिया (पद्म विभूषण), चंद्रकांत सोमपुरा (पद्मश्री) आदि।
.हरियाणा: 2 नाम – हरविंदर सिंह (पद्मश्री), संत राम देसवाल (पद्मश्री)।
.हिमाचल प्रदेश: 1 नाम – हरिमन शर्मा (पद्मश्री)।
.जम्मू और कश्मीर: 2 नाम – फारूक अहमद मीर (पद्मश्री), ललित कुमार मंगोत्रा (पद्मश्री)।
.झारखंड: 1 नाम – महाबीर नायक (पद्मश्री)।
.कर्नाटक: 9 नाम – लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (पद्म विभूषण), ए सूर्य प्रकाश (पद्म भूषण) आदि।
.केरल: 5 नाम – एम. टी. वासुदेवन नायर (पद्म विभूषण), जोस चाको पेरियाप्पुरम (पद्म भूषण) आदि।
.मध्य प्रदेश: 6 नाम – बुधेंद्र कुमार जैन (पद्मश्री), भैरू सिंह चौहान (पद्मश्री) आदि।
.महाराष्ट्र: 13 नाम – मनोहर जोशी (पद्म भूषण), शेखर कपूर (पद्म भूषण) आदि।
.मणिपुर: 1 नाम – थियाम सूर्यमुखी देवी (पद्मश्री)।
.मेघालय: 1 नाम – डेविड आर सिएमलीह (पद्मश्री)।
.मिजोरम: 1 नाम – रेंथलेई लालरवना (पद्मश्री)।
.नागालैंड: 1 नाम – एल हांगथिंग (पद्मश्री)।
.ओडिशा: 4 नाम – अद्वैत चरण गदनायक (पद्मश्री), अशोक कुमार महापात्र (पद्मश्री) आदि।
.पुड्डुचेरी: 1 नाम – पी डचनामूर्ति (पद्मश्री)।
.पंजाब: 2 नाम – हरजिंदर सिंह नगरवाले (पद्मश्री), ओंकार सिंह पहवा (पद्मश्री)।
.राजस्थान: 3 नाम – बैजनाथ महाराज (पद्मश्री), बेगम बतूल (पद्मश्री) आदि।
.सिक्किम: 1 नाम – नरेन गुरुंग (पद्मश्री)।
.तमिलनाडु: 13 नाम – नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (पद्म भूषण), एस अजित कुमार (पद्म भूषण) आदि।
.तेलंगाना: 2 नाम – दुर्वुर नागेश्वर रेड्डी (पद्म विभूषण), मंडा कृष्ण मडिगा (पद्मश्री)।
.त्रिपुरा: 1 नाम – अरुणोदय साहा (पद्मश्री)।
.उत्तर प्रदेश: 10 नाम – रामबहादुर राय (पद्म भूषण), साध्वी ऋतंभरा (पद्म भूषण) आदि।
.उत्तराखंड: 2 नाम – ह्यू और कॉलीन गांटज़र (पद्मश्री), राधा बहिन भट्ट (पद्मश्री)।
.पश्चिम बंगाल: 9 नाम – अरिजीत सिंह (पद्मश्री), गोकुल चंद्र दास (पद्मश्री) आदि।
अंतरराष्ट्रीय श्रेणी में:
10 नाम – ओसामु सुजुकी (जापान, पद्म विभूषण), विनोद धाम (संयुक्त राज्य अमेरिका, पद्म भूषण) आदि।
इस वर्ष पद्म पुरस्कारों में कई प्रमुख व्यक्तित्वों को उनके जीवनभर के कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है, जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण सेवा प्रदान कर रहे हैं।