पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के घर छापेमारी, भ्रामक पोस्ट को लेकर कार्रवाई

Raid on former IPS officer Amitabh Das's house in Patna, action taken over misleading post

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है। उनके घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

जानकारी के अनुसार, पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पटना स्काइज अपार्टमेंट में पुलिस की टीम तलाशी अभियान चला रही है। मौके पर पाटलिपुत्र थाना और चित्रगुप्त नगर थाना की पुलिस मौजूद है।

यह कार्रवाई जहानाबाद की रहने वाली एक नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में सोशल मीडिया पर कथित भ्रामक और उत्तेजक पोस्ट साझा करने को लेकर की गई है। यह घटना चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में हुई थी। पूर्व आईपीएस अमिताभ दास इस मामले को लेकर लगातार विवादित बयान दे रहे थे और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि छात्रा की संदिग्ध मौत के संबंध में चित्रगुप्त नगर थाना में कांड संख्या 44/26 दर्ज है। जांच के दौरान पाया गया कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले से जुड़ी तथ्यहीन और भड़काऊ सामग्री अपलोड की गई है। पुलिस का मानना है कि इस तरह की पोस्ट से मामले की जांच प्रभावित हो सकती है।

इसी सिलसिले में पुलिस ने पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनके आवास पर छापेमारी और तलाशी की कार्रवाई शुरू की है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment