भवानीपुर सीट पर ‘रीमैच’: ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी, किसके सिर सजेगा जीत का ताज?

'Rematch' for the Bhabanipur Seat: Mamata Banerjee vs. Suvendu Adhikari—Who Will Wear the Crown of Victory?

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। राज्य में दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार सबसे ज्यादा नजरें भवानीपुर सीट पर टिकी हैं, जिसे बंगाल की सबसे हॉट सीट माना जा रहा है।

इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। भवानीपुर में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है और सभी को नतीजों का इंतजार है।
दरअसल, यह मुकाबला 2021 के चुनाव का ‘रीमैच’ भी माना जा रहा है। उस समय नंदीग्राम सीट पर सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को करीब 1900 वोटों से हराया था। इस बार दोनों नेता फिर आमने-सामने हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो गया है।

भवानीपुर सीट परंपरागत रूप से तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ रही है। ममता बनर्जी लंबे समय से यहां से चुनाव लड़ती रही हैं। हालांकि 2021 में उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए इस सीट को छोड़ा था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर में कोई बड़ा उलटफेर कर पाएंगे या ममता बनर्जी एक बार फिर इस सीट पर जीत हासिल कर अपनी सियासी पकड़ मजबूत करेंगी। पूरे राज्य और देश की नजरें इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर टिकी हुई हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment