लखीसराय में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर सफाई मजदूरों का सड़क जाम

Road blockade by sanitation workers demanding wage hike in Lakhisarai
  • सफाई मजदूरों ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की भी मांग
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: नगर परिषद अंतर्गत कार्यरत एनजीओ सफाई मजदूरों ने मजदूरी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को शहर के केआरके हाई स्कूल के निकट नया बाजार के मेन रोड को जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एनजीओ के अधीन कार्यरत सफाई मजदूरों ने कहा कि एजेंसी द्वारा प्रतिदिन काम के बदले 430 रुपया मजदूरी भुगतान करने का प्रावधान है। जिसमें एनजीओ द्वारा प्रति मजदूर दस रुपए काट लिया जा रहा है । उन्हें 420 रुपए निर्गत किया जाना चाहिए। आरोप है कि समय पर मजदूरी का भुगतान भी नहीं मिलता हैl इस कारण उन लोगों के यहां राशन-तेल खरीदने के लिए कर्ज लेना पड़ जाता हैl

फिलहाल सरकारी नियमानुसार एनजीओ द्वारा नगर परिषद में सफाई का किया जाता है।सफाई कर्मियों का आरोप है कि समय पर साफ सफाई कार्य के लिए एनजीओ द्वारा उन्हें झाड़ू की व्यवस्था नहीं की जाती है।

मजदूरों के मुताबिक उन्हें प्रति दिन काम के हिसाब से 337 रुपए ही भुगतान किया जाता है।इतनी कम राशि उनका गुजारा नहीं हो पाता हैl एनजीओ के मैनेजर सड़क जाम कर रहे मजदूरों समझने का कार्य कर रहे हैं। उनका कहना है कि नप द्वारा एजेंसी साल 2025 तक के लिए एग्रीमेंट है। अगले वित्तीय वर्ष में मजदूरी बढ़ाए जाने की संभावना है। इधर सड़क जाम पर अड़े मजदूरों ने अपनी मांगे पूरी होने तक काम पर नहीं लौटने की बात कह रहा है। छह घंटा से मुख्य सड़क जाम रहने से आवागमन बाधित है। लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

नगर परिषद के ईओ अमित कुमार ने एनजीओ को इसके लिए जवाबदेह ठहराया है।उनके मुताबिक मजदूरों की समस्या को चालू वित्तीय वर्ष तक एजेंसी को ही सुलझाना है।समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है।

सफाई मजदूरों ने ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे थेl महिला एवं पुरुष सफाई कर्मी ने अपनी मांगों को लेकर केआरके हाई स्कूल के पास मुख्य सड़क धरना दिए हुए हैं।इससे राहगीरों को काफी कठिन समस्या से गुजरना पड़ रहा है l

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment