किउल रेल पुलिस की जांबाजी से बची वृद्ध महिला की जान, रेल डीएसपी एजाज हफिज माणी ने दी जानकारी

The life of an old woman was saved due to the bravery of Kiul Railway Police, Railway DSP Ejaz Hafiz Mani gave information
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय जिला अंतर्गत किउल रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेल पुलिस की जांबाजी और तत्परता से एक वृद्ध महिला की जान बच सकी!किउल रेल डीएसपी एजाज हफिज माणी ने जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस पर एक महिला और उसका पुत्र ट्रेन पर चढ़ रहे थे, ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पुत्र तो ट्रेन पर चढ़ गया लेकिन उसकी मां नहीं चढ़ पाई!

The life of an old woman was saved due to the bravery of Kiul Railway Police, Railway DSP Ejaz Hafiz Mani gave information

तब तक ट्रेन खुल गई और तेज गति से चलने लगी, इस बीच महिला ट्रेन की खिड़की को जोर से पकड़ घसीटाती रही परंतु इसी बीच रेल डीएसपी एजाज हफिज माणी और उनके साथ एक सुरक्षा बल शत्रुघ्न कुमार सिंह की नजर उस महिला पर पड़ी और सुरक्षाकर्मी शत्रुघन कुमार सिंह के जांबाजी और कर्तव्यनिष्ठा से उक्त महिला की जान बचाई जा सकी! जो चर्चा का विषय बना हुआ है!

The life of an old woman was saved due to the bravery of Kiul Railway Police, Railway DSP Ejaz Hafiz Mani gave information

अगर वक्त रहते रेल पुलिस द्वारा तत्परता नहीं दिखाई जाती तो कोई अनहोनी घटना घटने से भी इनकार नहीं किया जा सकता था! लखीसराय के समाजसेवियों ने किउल रेल पुलिस की साहस और जांबाजी की तारीफे कर रहे हैं!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment