वैशाली (चौथी वाणी) महुआ विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। नामांकन के अंतिम और छठे दिन कई प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए ।इसी कड़ी में एनडीए समर्थित उम्मीदवार लोजपा रामविलास के उम्मीदवार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष महुआ का बेटा भाई संजय सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने अपना नामांकन अनुमंडल पदाधिकारी महुआ किसलय कुशवाहा के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान बहुत बड़ी संख्या में समर्थकों की भारी भीड़ दिखा महुआ अनुमंडल कार्यालय के बाहर घंटों गहमा गहमी बना रहा। वहीं प्रत्याशियों के समर्थन में जिंदाबाद के नारे से अनुमंडल मुख्यालय बाजार दिनभर गूंजता रहा। इस मौके पर महुआ लोजपा रामविलास के कार्यकर्ता साथी एवं लोजपा रामविलास के वरीय नेतागण के साथ शामिल हुए एवं संजय सिंह के समर्थन में जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस मौके पर अवधेश सिंह,श्रीकांत कुमार पासवान जिला अध्यक्ष छात्र लोजपा रामविलास सह सरपंच,
प्रमोद पासवान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महुआ, रमैया सिंह, संजीव जायसवाल उर्फ बबलू चौधरी , राजकुमार पासवान ,आदि के साथ-साथ अनेकों एन डी ए गठबंधन के अनेकों पार्टियों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। इस दौरान एनडीए के सभी घटक दल के नेता शामिल हुए।
महुआ विधानसभा से संजय सिंह ने किया नामांकन , एनडीए के सभी घटक दल के नेता शामिल थे