वैशाली (चौथी वाणी) पातेपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन के अंतिम दिन महुआ अनुमंडल में सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दस तारीख से 17 तारीख तक होने वाले नामांकन में पातेपुर विधानसभा सुरक्षित क्षेत्र से अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी महुआ के कार्यालय में कूल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
जानकारी के अनुसार 6 नवंबर को पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को अंतिम दिन नामांकन पत्र दाखिल किया गया। 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 025 तक चलने वाली नामांकन कार्यक्रम में कूल 11 प्रत्याशियों नामांकन पत्र दाखिल किया। शुक्रवार को अंतिम दिन कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया । महुआ अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी, जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 15 पातेपुर, ने अपना नामांकन जन शक्ति जनता दल पार्टी आपके जानकारी के लिए बता दूं कि यह पार्टी तेज प्रताप यादव की पार्टी है। लिए से रीना कुमारी उर्फ रीना चौधरी , वही बहुजन समाज पार्टी से
, मीरा कुमारी , निर्दलीय अनिल पासवान समेत कूल सात प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर सभी के सैकड़ों समर्थक मौजूद थें। नामांकन कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। यह सीट सुरक्षित है। और सुरक्षित होने के बाद भी अभी तक में काफी कम उम्मीदवारी देखा जा रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सात प्रत्याशियों ने पातेपुर से नामांकन पत्र दाखिल किया