जेवर एयरपोर्ट को झटका, Air India Express ने टाली उड़ानें

Setback for Jewar Airport: Air India Express defers flights.

 नई दिल्ली : जेवर एयरपोर्ट से नहीं उड़ेंगी Air India Express की फ्लाइट्स, यात्रियों के विकल्प हुए कम, उद्घाटन से पहले बड़ा फैसला, एयरलाइन ने फिलहाल टाली संचालन योजना

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के संचालन शुरू होने से पहले यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जेवर एयरपोर्ट से अपनी प्रस्तावित उड़ान सेवाएं फिलहाल शुरू नहीं करने का फैसला किया है। कंपनी के इस निर्णय के बाद एयरपोर्ट के शुरुआती संचालन में केवल इंडिगो और अकासा एयर ही सेवाएं उपलब्ध कराएंगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने लागत में कटौती और कारोबारी रणनीति की समीक्षा के चलते यह फैसला लिया है। एयरलाइन ने सिर्फ जेवर ही नहीं, बल्कि हिंडन एयरपोर्ट से भी अपने विस्तार की योजनाओं को फिलहाल रोक दिया है। हालांकि कंपनी ने इसे स्थायी फैसला नहीं बताया है और भविष्य में सेवाएं शुरू करने की संभावना बरकरार रखी है।

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पीछे हटने से शुरुआती चरण में यात्रियों के पास उड़ानों के कम विकल्प उपलब्ध होंगे। कुछ रूट्स पर प्रतिस्पर्धा घटने से किराए भी प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं का इंतजार कर रहे यात्रियों को फिलहाल अन्य एयरलाइनों का सहारा लेना पड़ेगा।

15 जून से शुरू होगा जेवर एयरपोर्ट का संचालन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन 15 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है। पहले दिन इंडिगो अपनी सेवाएं शुरू करेगी, जबकि अकासा एयर अगले दिन से उड़ान संचालन शुरू करेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस के फैसले के बाद इंडिगो शुरुआती दौर में इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी ऑपरेटिंग एयरलाइन बन सकती है।

जेवर एयरपोर्ट को उत्तर भारत के सबसे बड़े एविएशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। ऐसे में एयर इंडिया एक्सप्रेस के इस फैसले को एयरपोर्ट के शुरुआती संचालन के लिए एक अहम झटका माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment