शिलांग: राजा रघुवंशी हत्याकांड – मेघालय पुलिस ने किया क्राइम सीन का रिक्रिएशन, आरोपियों को ले जाया गया घटनास्थल पर

Shillong: Raja Raghuvanshi murder case – Meghalaya Police recreated the crime scene, the accused were taken to the spot

शिलांग: राजा रघुवंशी हत्याकांड की तह तक जाने के लिए मेघालय पुलिस लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में आज पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनम समेत अन्य आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाकर 23 मई को हुई हत्या की रीक्रिएशन प्रक्रिया पूरी की। पुलिस जानना चाहती है कि कैसे महज 18 मिनट में इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

इस जांच प्रक्रिया के दौरान राजा रघुवंशी के दोनों भाई – विपिन और सचिन रघुवंशी भी मौजूद रहे और पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।

बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “मेघालय पुलिस ने बहुत अच्छे से जांच की है, राजा को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश हो रही है। अगर मुझे सोनम से मिलने का मौका मिला, तो मैं उससे सिर्फ यही पूछूंगा – राजा ने तेरा क्या बिगाड़ा था?” साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा, “ऐसे लोगों को जेल भेजने का क्या फायदा, पेरोल पर फिर बाहर आ जाते हैं… इससे अच्छा सीधा एनकाउंटर कर दो।”

छोटे भाई सचिन रघुवंशी ने भी कहा, “मेघालय पुलिस पूरी ईमानदारी से जांच कर रही है, इसके लिए हम उनके आभारी हैं।” उन्होंने सोनम के लिए आजन्म कारावास की मांग करते हुए कहा, “फांसी तो शायद नहीं होगी, लेकिन सोनम को उम्रभर जेल में रखा जाए। उसने मेघालय की भी छवि खराब की है।”

सचिन ने यह भी कहा कि अगर सोनम को राजा पसंद नहीं था तो अलग हो जाती, हत्या क्यों की?

मेघालय पुलिस की SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने रिक्रिएशन के दौरान यह समझने की कोशिश की कि इतने कम समय में कैसे घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस को उम्मीद है कि इससे मामले की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिलेगी।

राजा रघुवंशी के परिजन लगातार कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। मेघालय पुलिस की जांच अब अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है, और पूरे देश की निगाहें इस केस पर टिकी हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment