BPSC TRE-4 विज्ञापन की मांग को लेकर पटना में छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज में कई घायल

Students Protest in Patna Demanding BPSC TRE-4 Advertisement; Several Injured in Police Lathi-charge.

Patna में बीपीएससी टीआरई-4 भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर शुक्रवार को छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के जेपी गोलंबर पर बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप है कि Bihar Public Service Commission लगातार टीआरई-4 भर्ती विज्ञापन की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। छात्र नेता Dilip Kumar ने कहा कि आयोग 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को गुमराह कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पहले 19 अप्रैल को भर्ती विज्ञापन जारी करने और 25-26 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई थी, लेकिन 8 मई तक कोई आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया। इसी के विरोध में छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे।

Students Protest in Patna Demanding BPSC TRE-4 Advertisement; Several Injured in Police Lathi-charge.

बताया जा रहा है कि टीआरई-4 के तहत कुल 46,882 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। यह भर्ती शिक्षा विभाग, पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में की जाएगी।

इनमें सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा विभाग में हैं। माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) के लिए 9,082 पद, उच्च माध्यमिक (11-12) के लिए 16,774 पद, प्राथमिक (1-5) के लिए 10,778 पद और मध्य विद्यालय (6-8) के लिए 8,583 पद शामिल हैं।

सूत्रों के अनुसार, टीआरई-4 परीक्षा 22 से 27 सितंबर के बीच आयोजित होने की संभावना है। हालांकि अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक आयोग आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं करता, तब तक उनकी अनिश्चितता बनी रहेगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment