नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता Ajit Agarkar की अगुवाई वाली चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान करते हुए Shreyas Iyer को नया कप्तान नियुक्त किया है। वहीं, मौजूदा टी20 विश्व कप विजेता कप्तान Suryakumar Yadav को टीम में जगह नहीं मिली है।
क्यों बाहर हुए सूर्यकुमार यादव?
चयन समिति के अनुसार सूर्यकुमार यादव का हालिया प्रदर्शन उनकी विदाई की बड़ी वजह बना। टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बावजूद उनका बल्ला पूरे टूर्नामेंट में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। इसके अलावा आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा, जहां वह ज्यादा रन नहीं बना सके। इसी कारण चयनकर्ताओं ने टीम में बदलाव का फैसला लिया।
श्रेयस अय्यर पर जताया भरोसा
श्रेयस अय्यर को उनकी शानदार फॉर्म और नेतृत्व क्षमता का इनाम मिला है। उन्होंने हाल के समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और आईपीएल में कप्तानी के दौरान भी अपनी छाप छोड़ी। चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने उन्हें भारत के टी20 भविष्य के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प माना।
टीम में नए चेहरों को मौका
टीम में युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को पहली बार मौका दिया गया है। अजित अगरकर ने कहा कि वैभव के प्रदर्शन को नजरअंदाज करना संभव नहीं था और उन्होंने अपने खेल के दम पर चयनकर्ताओं को उन्हें चुनने के लिए मजबूर कर दिया।
उपकप्तान भी बदला
नए कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ Tilak Varma को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। यह फैसला भारतीय टी20 टीम में नई नेतृत्व पीढ़ी तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।