नई दिल्ली.विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज दारस सलाम में तंजानिया के राष्ट्रपति समी हसन से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत शुभकामनाएं दी। तंजानिया में भारत की ओर से की गई विकास गतिविधियों के बारे में राष्ट्रपति हसन द्वारा सराहना किए जाने पर विदेश मंत्री ने उनका धन्यवाद किया। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि जल भागीदारी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग का बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि तंजानिया में आईआईटी परिसर…
Read MoreTag: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी संख्या में आदिवासी छात्रों और वंचित समूहों को शिक्षा देने के लिए गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली की सराहना की
नई दिल्ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोंडवाना विश्वविद्यालय की छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वे आज गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने आशा प्रकट की कि छात्राओं द्वारा दीक्षांत समारोह में बडी संख्या में स्नातक उपाधियां ग्रहण करने और गोल्ड मेडल जीतने से अन्य बालिकाओं को प्रेरणा मिल रही है। आज के दीक्षांत समारोह में स्नातकों में 45 प्रतिशत और गोल्ड मेडल जीतने वालों में 61 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी
महाराष्ट्र.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र की दो दिन की यात्रा पर कल शाम नागपुर पहुंची। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, महराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की यह पहली महाराष्ट्र यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगी। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक शाखाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले छह छात्रों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। दोपहर में राष्ट्रपति नागपुर के कोराणी मंदिर परिसर…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की।दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को रूस के हाल के घटनाक्रम की जानकारी दी।यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति का अपना आह्वान दोहराया।दोनों राजनेता संपर्क में बने रहने और दोनों देशों के बीच विशिष्ट और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों को…
Read Moreतुर्किए में नए राष्ट्रपति और संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी
तुर्किए: तुर्किए में आज राष्ट्रपति और संसद के लिए मतदान होगा। दो दशक से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एरदोआन को मुख्य विपक्षी उम्मीदवार केमल किलीकदारोग्यल्यु से कडी चुनौती मिल रही है जो छह दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। 74 वर्षीय केमल किलीकदारोग्यल्यु ने तुर्की की गिरती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थानों को बहाल करने का वायदा किया है। दूसरी ओर एरदोआन अपने लम्बे शासन और स्वतंत्र विदेश नीति की उपलब्धियों को गिनवा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में 50 प्रतिशत से…
Read Moreअमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यौन शोषण मामले में दोषी करार
अमरीका: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक पत्रिका कॉलम लेखिका के साथ यौन उत्पीडन के मामले में पहली बार दोषी पाया है। दो सप्ताह चले मुकदमें में अदालत ने ट्रम्प को यौन उत्पीडन के दोषी माना, हालांकि ट्रम्प दुष्कर्म के दोषी नहीं है। अदालत ने पत्रिका की ई-जीन कारोल को मुआवजे के रूप में 50 लाख डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। मुकदमे के दौरान कारोल ने बताया कि डॉनाल्ड ट्रम्प ने 1995 या 1996 में मैनहाटन के ड्रेसिंग रूम में उनका यौन उत्पीडन किया था।…
Read Moreमहाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मु
ओडिशा: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने 6 मई को बारीपदा, ओडिशा में महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के बहुत कम समय में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रपति ने आदिवासी प्रथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के आधार को संरक्षित करने के उद्देश्य से अपने परिसर में ‘सेक्रेड ग्रोव’ की स्थापना के लिए…
Read Moreराष्ट्रपति ने पहाड़पुर गांव में कौशल प्रशिक्षण और सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखी
हाटबद्रा: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 4 मई को हाटबद्रा, मयूरभंज में ब्रह्म कुमारी केंद्र के ‘व्यसन मुक्त ओडिशा’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि नशा एक विकार है। यह एक सामाजिक, आर्थिक, शारीरिक और मानसिक अभिशाप है। नशे की लत से परिवार और समाज में तनाव पैदा होता है। इसलिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि जब लोग नशे के बुरे प्रभावों को समझेंगे तो निश्चित…
Read Moreराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे संसद भवन में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। अनेक अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डॉ. आंबेडकर को पुष्पांजलि सहित स्मरण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर की जयन्ती पर देशवासियों को बधाई दी है। एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर का वंचित समुदायों को समाज की मुख्य धारा में लाने का मूलमंत्र था- शिक्षित और संगठित होकर संघर्ष करो, जो हमेशा प्रासंगिक रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मू…
Read Moreराष्ट्रपति ने तेजपुर वायुसेना केन्द्र से सुखोई-30 एम के आई विमान में भरी उड़ान
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने असम में तेजपुर वायुसेना केंद्र पर सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरी। वे करीब 30 मिनट तक विमान में रहीं और वायुसेना केंद्र लौटने से पहले ब्रह्मपुत्र और तेजपुर घाटी पर हिमालय पर्वत श्रृंखला का नजारा लिया। राष्ट्रपति भारतीय सशस्त्र बल की सर्वोच्च कमांडर हैं। 106 स्क्वाड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार विमान के पायलट थे। विमान ने समुद्रतल से करीब दो किलोमीटर ऊंचाई पर लगभग 800 किलोमीटर की रफ्तार से उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मु लड़ाकू विमान से उड़ान भरने वाली…
Read More