राजधानी पटना में ऑटो के जरिए लोगों को निशाना बनाकर लूट और ठगी करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अगमकुआं, चित्रगुप्तनगर और बेउर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वैशाली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह का एक सदस्य ऑटो चालक बनकर सड़कों पर घूमता था, जबकि अन्य सदस्य यात्री बनकर…
Read MoreTag: पटना
पटना में बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने किराना गोदाम में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
राजधानी पटना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कार्यालय के सामने स्थित एक किराना गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम से उठती ऊंची लपटों व काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड कार्यालय के सामने स्थित जयदीप बग्गा के किराना गोदाम में यह आग लगी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआत में गोदाम से हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही…
Read Moreपटना में सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई से शुरू होगी विशेष इलेक्ट्रिक और पिंक बस सेवा
Patna में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सचिवालय कर्मियों के लिए 18 मई 2026 से विशेष इलेक्ट्रिक एवं पिंक बस सेवा शुरू की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है, साथ ही शहर में निजी वाहनों की संख्या कम कर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना भी है। परिवहन विभाग के अनुसार, प्रतिदिन हजारों कर्मचारी निजी वाहनों से नया और पुराना सचिवालय आते-जाते हैं, जिससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ता है और ईंधन की खपत…
Read Moreपटना में पुलिस टीम पर हमला मामले में 17 गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल
पटना : राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पुलिस टीम के साथ मारपीट, हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी देते हुए Diksha ने बताया कि 8 मई को आए तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। शव…
Read Moreपटना में 2 मई से अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, 30 मई तक चलेगा विशेष अभियान
पटना : राजधानी में अतिक्रमण के खिलाफ 2 मई से बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। पटना जिला प्रशासन ने 30 मई तक चलने वाले इस विशेष ड्राइव के जरिए शहर को जाम और अवैध कब्जों से मुक्त कराने की तैयारी पूरी कर ली है। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कुल नौ टीमें गठित की गई हैं, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में रोजाना कार्रवाई…
Read Moreपटना: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में ‘नर्व कंडक्शन स्टडी व इलेक्ट्रोमायोग्राफी’ पर कार्यशाला आयोजित
पटना के बिहटा स्थित Netaji Subhas Medical College and Hospital में 23 मार्च 2026 को फिजियोलॉजी विभाग द्वारा “नर्व कंडक्शन स्टडी एवं इलेक्ट्रोमायोग्राफी” विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Association of Physiologists of India (एएसएसओपीआई) बिहार शाखा के तत्वावधान में आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का उद्घाटन AIIMS Patna के प्रोफेसर डॉ. योगेश कुमार और डॉ. कमलेश झा, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, डीन प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मालती कुमारी, आयोजन सचिव डॉ. पल्लवी आनंद…
Read Moreपटना: वर्दी में रील बनाने पर बिहार पुलिस सख्त, 40 पुलिसकर्मी कार्रवाई के दायरे में
पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई के तहत राज्यभर में कुल 40 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के एआईजी (कल्याण) द्वारा जारी निर्देश के आधार पर की जा रही है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दी पहनकर रील बनाना और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का…
Read Moreपटना में देश के पहले “सिल्वर मॉल” का भव्य उद्घाटन
पटना, 5 अप्रैल 2026: राजधानी पटना में चांदी के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए बनवारीलाल चांदीवाला द्वारा देश के पहले “सिल्वर मॉल” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, मॉल के स्वामी पवन खेमका सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह उद्घाटन रविवार को दोपहर 2 बजे, पिलर नंबर 56 के सामने, समनपुरा, रज़ा बाज़ार, बेली रोड, पटना – 800014 स्थित परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जया किशोरी जी ने अपने…
Read Moreपटना में जीण माता मंगलपाठ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल
जीण जीण भज बारम्बारा , हर संकट का हो निश्तारा पटना, 05 अप्रैल: श्री जीण माता सेवा समिति द्वारा आज श्री जीण माता मंगलपाठ एवं भजन संध्या का आयोजन दिन में दो बजे से बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में किया गया. इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में राजस्थानी महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. मौके पर श्रवण गोयनका ने बताया कि जीण माता मंगलपाठ का पटना में यह छठा वार्षिकोत्सव हो रहा है. मौके पर समिति ने बताया कि जीण माता देवी रुप में प्रकट नहीं हुई थी,…
Read Moreपटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो गुटों में फायरिंग; 2 लोग गंभीर रूप से घायल
पटना: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बादशाही पइन के पास जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच रविवार को हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि करीब 15 राउंड से अधिक गोलियां चलाई गईं, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई…
Read More