राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुरानी यानी ‘एंड-ऑफ-लाइफ’ (EOL) गाड़ियों पर लगे प्रतिबंध को फिलहाल हटा लिया गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को पत्र लिखकर 1 जुलाई से लागू हुए नियमों की कमियां गिनाईं और पुरानी गाड़ियों को ईंधन न देने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। मंत्री सिरसा ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली सरकार पुरानी गाड़ियों को केवल उम्र के आधार पर नहीं, बल्कि प्रदूषण स्तर के आधार पर हटाने की दिशा में काम कर रही है।…
Read More