भोपाल: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार ने जेलों में बंद हजारों कैदियों को राहत देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि इस साल जन्माष्टमी पर पात्र बंदियों की सजा में 60 दिनों की विशेष छूट दी जाएगी। इस फैसले से प्रदेश की विभिन्न जेलों में सजा काट रहे करीब 14,000 बंदियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध…
Read More