भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुट गईं। घटना के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश भी दिया गया है, ताकि हादसे के कारणों की पूरी जांच की जा सके।…
Read More