भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि यह विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्यों में जुट गईं। घटना के बाद कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश भी दिया गया है, ताकि हादसे के कारणों की पूरी जांच की जा सके।
विमान से पायलट सुरक्षित निकाले गए, लेकिन घायल हुए इस हादसे में विमान के दोनों पायलट घायल हुए हैं, लेकिन उनकी जान बच गई है। मिराज-2000 एक ट्विन सीटर विमान था। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पायलटों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उनकी जान बच गई। हादसे के बाद विमान पूरी तरह से जलता हुआ नजर आया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ग्रामीणों की मदद से पायलटों की जान बची विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई और काले धुएं का गुबार उठने लगा। गांव के लोगों ने धुआं देखा और तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने पायलटों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पायलटों को संभालते हुए प्राथमिक सहायता प्रदान की और प्रशासन को सूचना दी। उनकी त्वरित मदद से स्थिति को नियंत्रित करने में प्रशासन को आसानी हुई।
हादसे के कारणों की जांच जारी भारतीय विमान सेवा ने हादसे के बाद ट्वीट कर जानकारी दी, “भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी कारणों से शिवपुरी (ग्वालियर) के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।”