भोरे/गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के सिसई मौजा स्थित विदेशी ब्रह्म स्थान परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ सह राम-जानकी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत वृंदावन से पधारी बाल व्यास शिवानी किशोरी जी ने पहले दिन श्रीराम कथा का भावपूर्ण पाठ किया. उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य को मर्यादित और धर्ममय जीवन जीने की प्रेरणा देती है. कथा के दौरान उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से रामकथा का श्रवण करता है, उसका लोक और परलोक दोनों सुधर जाते हैं. उन्होंने मानव जीवन को दुर्लभ बताते हुए कहा कि…
Read More