राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से तीन दिवसीय भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक महोत्सव “दिल्ली शब्दोत्सव 2026” की शुरुआत होने जा रही है। इस आयोजन में देशभर से आए 100 से अधिक लेखक, फिल्मकार, विचारक, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और युवा प्रेरणास्रोत एक मंच पर नजर आएंगे। नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बने तीन अलग-अलग मंचों पर लगातार संवाद सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह आयोजन…
Read More