नई दिल्ली.विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आज दारस सलाम में तंजानिया के राष्ट्रपति समी हसन से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यक्तिगत शुभकामनाएं दी। तंजानिया में भारत की ओर से की गई विकास गतिविधियों के बारे में राष्ट्रपति हसन द्वारा सराहना किए जाने पर विदेश मंत्री ने उनका धन्यवाद किया। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि जल भागीदारी, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी-आईसीटी के क्षेत्र में एक-दूसरे के साथ सहयोग का बहुत लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि तंजानिया में आईआईटी परिसर…
Read MoreTag: President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बड़ी संख्या में आदिवासी छात्रों और वंचित समूहों को शिक्षा देने के लिए गोंडवाना विश्वविद्यालय, गढ़चिरौली की सराहना की
नई दिल्ली.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोंडवाना विश्वविद्यालय की छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की है और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। वे आज गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने आशा प्रकट की कि छात्राओं द्वारा दीक्षांत समारोह में बडी संख्या में स्नातक उपाधियां ग्रहण करने और गोल्ड मेडल जीतने से अन्य बालिकाओं को प्रेरणा मिल रही है। आज के दीक्षांत समारोह में स्नातकों में 45 प्रतिशत और गोल्ड मेडल जीतने वालों में 61 प्रतिशत से अधिक छात्राएं शामिल…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी
महाराष्ट्र.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र की दो दिन की यात्रा पर कल शाम नागपुर पहुंची। हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस, पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, महराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति की यह पहली महाराष्ट्र यात्रा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गढ़चिरौली में गोंडवाना विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करेंगी। समारोह के दौरान विभिन्न शैक्षणिक शाखाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले छह छात्रों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी। दोपहर में राष्ट्रपति नागपुर के कोराणी मंदिर परिसर…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से बात की
नई दिल्ली.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रूसी संघ के राष्ट्रपति महामहिम व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की।दोनों राजनेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री को रूस के हाल के घटनाक्रम की जानकारी दी।यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति का अपना आह्वान दोहराया।दोनों राजनेता संपर्क में बने रहने और दोनों देशों के बीच विशिष्ट और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों को…
Read Moreबिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की है
पटना,बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की है. सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ राहुल गांधी हैं वे ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर सोच रहे हैं कि नरेंद्र मोदी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे. अररिया पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा की हमारी सरकार बनी तो सीमांचल में गौ हत्या करने वालों पर कार्रवाई होगी. लव जिहाद के नेटवर्क को ध्वस्ट किया जाएगा. भारत का खाकर पाकिस्तान का गुण…
Read Moreतुर्किए में नए राष्ट्रपति और संसद के चुनाव के लिए मतदान जारी
तुर्किए: तुर्किए में आज राष्ट्रपति और संसद के लिए मतदान होगा। दो दशक से सत्ता पर काबिज राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एरदोआन को मुख्य विपक्षी उम्मीदवार केमल किलीकदारोग्यल्यु से कडी चुनौती मिल रही है जो छह दलों के गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं। 74 वर्षीय केमल किलीकदारोग्यल्यु ने तुर्की की गिरती अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और लोकतांत्रिक संस्थानों को बहाल करने का वायदा किया है। दूसरी ओर एरदोआन अपने लम्बे शासन और स्वतंत्र विदेश नीति की उपलब्धियों को गिनवा रहे हैं। राष्ट्रपति चुनाव में पहले दौर में 50 प्रतिशत से…
Read Moreअमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यौन शोषण मामले में दोषी करार
अमरीका: अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को एक पत्रिका कॉलम लेखिका के साथ यौन उत्पीडन के मामले में पहली बार दोषी पाया है। दो सप्ताह चले मुकदमें में अदालत ने ट्रम्प को यौन उत्पीडन के दोषी माना, हालांकि ट्रम्प दुष्कर्म के दोषी नहीं है। अदालत ने पत्रिका की ई-जीन कारोल को मुआवजे के रूप में 50 लाख डॉलर का भुगतान करने के आदेश दिए हैं। मुकदमे के दौरान कारोल ने बताया कि डॉनाल्ड ट्रम्प ने 1995 या 1996 में मैनहाटन के ड्रेसिंग रूम में उनका यौन उत्पीडन किया था।…
Read Moreमहाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मु
ओडिशा: भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने 6 मई को बारीपदा, ओडिशा में महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया और उसे संबोधित किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि महाराजा श्रीराम चंद्र भांजा देव विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के बहुत कम समय में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रपति ने आदिवासी प्रथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं के आधार को संरक्षित करने के उद्देश्य से अपने परिसर में ‘सेक्रेड ग्रोव’ की स्थापना के लिए…
Read Moreहाथी संरक्षण से मानव समाज को लाभ होगा- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि हाथी संरक्षण से मानव समाज को लाभ होगा और इससे जलवायु परिवर्तन की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि हाथी बिना कारण कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को सुलझाने का दायित्व मनुष्यों पर है। राष्ट्रपति ने कहा कि ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र- एलिफैंट व्हिस्पर्स में प्रकृति के प्रति प्रेम का बखूबी चित्रांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि…
Read Moreराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दोपहर तीन दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगी। काजीरंगा में वे गज उत्सव का भी उद्घाटन करेंगी और गौहाटी उच्च न्यायालय के प्लेटिनम जुबली समारोह में भी शामिल होंगी। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की पहली यात्रा में उद्यान प्राधिकरण की संरक्षण गतिविधियों से अवगत होने के लिए जीप और हाथी की सफारी करेंगी। राष्ट्रपति बागोरी रेंज में हाथियों के संरक्षण विषय पर प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगी।
Read More